Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

09/02/2026

फरीदपुर में दबंगई का वीडियो वायरल, पीड़िता को फैसले का दबाव व जान से मारने की धमकी…

Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर

थाना फरीदपुर क्षेत्र से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक दबंग व्यक्ति द्वारा पीड़िता को गाली-गलौज करने और फैसले का दबाव बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला ग्राम मैनी का बताया जा रहा है।
       वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा और सुना जा सकता है कि एक व्यक्ति पीड़िता के लिए अश्लील व गंदी-गंदी गालियां दे रहा है और उससे जबरन फैसले के लिए दबाव बना रहा है। वीडियो में आरोपी व्यक्ति द्वारा फैसला न मानने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
     पीड़िता पक्ष के अनुसार, इस पूरे मामले की लिखित शिकायत 4 जनवरी को थाना फरीदपुर में दी जा चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद आरोपी दबंग बेखौफ होकर पीड़िता के घर जाकर गाली-गलौज करता रहा। उसी घटना से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है।
      स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। वहीं पीड़िता पक्ष ने आशंका जताई है कि यदि उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए आरोपी के साथ-साथ पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा।
      मामले के वायरल होने के बाद उच्च अधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पीड़िता को सुरक्षा उपलब्ध कराने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।


Spread the love