Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/08/2026

स्वामी आत्मानंद विद्यालय मोहभट्ठा में शाला विकास समिति का गठन _ कमल नारायण बंजारे बने अध्यक्ष 

Spread the love

 

रिपोर्टर _ दिलीप वर्मा 

हथबंद _ स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोहभट्टा में शाला विकास समिति के गठन हेतु पालक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वप्रथम विद्यालय परिवार की ओर से उपस्थित सभी पालकों का स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्राचार्य बलराम ध्रुव एवं शिक्षक श्री कामदेव सेन ने शाला विकास समिति के दायित्वों, जिम्मेदारियों तथा विद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं समग्र विकास में समिति की महत्वपूर्ण भूमिका की विस्तार से जानकारी दी। इसके पश्चात शासन के निर्देशानुसार पालकों के बीच लोकतांत्रिक प्रक्रिया से शाला विकास समिति का गठन किया गया। इसमें कमल नारायण बंजारे को अध्यक्ष, श्री मनाराम निषाद को उपाध्यक्ष तथा विद्यालय की प्राचार्य श्री बलराम ध्रुव को सचिव बनाया गया। सदस्य गण दिलीप कुमार वर्मा, शिवकुमार निषाद ,रामकुमार पटेल, टिकाराम साहु,जीवन लाल यदु,हरिशचंद्र साहु,हेमलाल साहु,राजकुमार ध्रुव, गोविंद ध्रुव, घनश्याम वर्मा, विरेन्द्र कुमार बघेल,राकेश कुमार साहु, एवं प्रेमिन डांडेकर ( आंगन बाडी कार्यकर्ता) का चयन किया गया। साथ ही स्थानीय प्राधिकरण से चयन सरपंच श्री महेन्द्र कुमार वर्मा, उप सरपंच श्री सूर्या टंडन,लखन लाल वर्मा, नारद लाल वर्मा, मदन गोपाल महिलांग,भागवत बंजारे का चयन किया गया। इस गठन के माध्यम से शासन की मंशानुसार विद्यालय प्रबंधन में पालकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्री बलराम ध्रुव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास में सभी की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय हम सभी का है और इसे बेहतर बनाने की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। श्री कामदेव सेन ने उपस्थित पालकों से विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य तथा नैतिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में पालक एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।


Spread the love