Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

27/07/2026

हायर सेकेंडरी मुकडेगा में छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न …

Spread the love

 

मुकडेगा दिनांक 25 /7/2026 को दीवान रामेश्वर सिंह शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय मुकडेगा विकासखंड लैलूंगा जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ में छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।विगत 20/7/2026 को चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया द्वारा संपन्न किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। पीठासीन अधिकारी श्री बी आर कुजूर सर जी अधिकारी क्रमांक 01 श्रीमती के तिग्गा मतदाता रजिस्टर (उपस्थिति पंजी) का प्रभारी अधिकारी क्रमांक 02 श्री एन के लकड़ा अमिट स्याही प्रभारी इसी तरह सात प्रतिनिधियों की चुनाव के लिए सात अलग-अलग अधिकारी क्रमांक 03 बनाए गए। शाला नायक वैलेट पेपर प्रभारी श्री अहिबरन नाग सर जी, अनुशासन सचिव बैलेट बैलेट पेपर प्रभारी श्रीमती संत डहरिया मैम,स्वच्छता प्रभारी बैलेट पेपर प्रभारी श्री सीरियल सिदार जी। छात्रा प्रतिनिधि बैलेट पेपर प्रभारी श्री आई सी कुजूर सर जी। क्रीड़ा प्रभारी बैलेट पेपर प्रभारी श्रीमती सिली भगत मैम , सांस्कृतिक प्रभारी बैलेट पेपर प्रभारी श्री विरेंद्र पैंकरा जी, बागवानी प्रभारी बैलेट पेपर प्रभारी श्रीमती प्रीति सिदार मैम मतदान पेटी प्रभारी श्री राजीव कुमार सिदार माइक्रो आब्जर्वर श्री डी के डनसेना जी , मतगणना कर्ता श्री बी एस पोर्ते, श्रीमती डी कंवर, श्रीमती पी खलखो, , श्रीमती मोंगरा ,राठिया, श्री हेमेंद्र सिंह, श्रीमती पी पैंकरा,श्रीमती सुलोचना साहू, मतगणना अधिकारी प्राचार्य श्रीमती एस केरकेट्टा के दिशा निर्देशन में चुनाव सुचारू एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ विद्यालय में कुल दर्ज 270 छात्र-छात्राओं में से 220 छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने मत का उपयोग कर पीठासीन अधिकारी द्वारा सील बंद मतदान पेटी में मत डाला और विभिन्न साथ प्रतिनिधियों जैसे साला नायक,अनुशासन प्रभारी, स्वच्छता प्रभारी, छात्र प्रतिनिधि,क्रीड़ा प्रभारी, सांस्कृतिक प्रभारी, और बागवानी प्रभारी ,के लिए चुनाव किया। चुनाव मैदान में 27 प्रत्याशियों ने अपना-अपना किस्मत आजमाएं शाला नायक — के लिए तीन प्रत्याशी दावेदार रहे। 01 कुमारी रितिका चौहान को 112 मत प्राप्त हुआ,02 मुकेश भगत को 32 मत प्राप्त हुआ । 03 सदानंद भगत को 30 मत प्राप्त हुआ । इसी तरह कुमारी रितिका चौहान वाणिज्य संख्या के शाला नायक के लिए विजय हुई। अनुशासन सचिव– के लिए पांच प्रत्याशी दावेदार रहे 01सीमा पैंकरा को 59 मत प्राप्त हुआ ।02 करीना चौहान को 49 मत प्राप्त हुआ । दुतिका सिदार को 33 मत प्राप्त हुआ। सीमा पैंकरा विजयी हुई। स्वच्छता प्रभारी — के लिए चार प्रत्याशी दावेदार रहे। 01 मनीष सिदार को 69 मत प्राप्त हुआ ,02 निर्मला लकड़ा को 60 मत प्राप्त हुआ । 03 नंदनी यादव को 25 मत प्राप्त हुआ। 04 लक्ष्मी प्रिया बंसोड़ को 19 मत प्राप्त हुआ इसी तरह मनीष सिदार विजयी हुये। छात्रा प्रतिनिधि — के लिए दो प्रत्याशी दावेदार रहे 01 शांति सिदार को 93 मत प्राप्त हुआ । 02 सपना महंत को 78 मत प्राप्त हुआ। इसी तरह शांति सिदार विजय हुई। क्रीड़ा प्रभारी — के लिए छह प्रत्याशी दावेदार रहे 01 राकेश लकड़ा को 63 मत प्राप्त हुआ। 02 आशिका कुजूर को 35 मत प्राप्त हुआ।03 सिमरन मिंज को 30 मत प्राप्त हुआ। 04 भवानी यादव को 19 मत प्राप्त हुआ। 05 अनुप्रिया को 17 मत प्राप्त हुआ। 06 डेविड सिदार को 6 मत प्राप्त हुआ।इसी तरह राकेश लकड़ा विजयी रहे।

सांस्कृतिक सचिव — के लिए चार प्रत्याशी दावेदार रहे 01 लक्ष्मी पैंकरा को 86 मत मिले। 02 मल्लेश्वरी को 33 मत प्राप्त हुआ।03 रोहन मिंज को 31 मत प्राप्त हुआ। 04 चाहत एक्का को 25 मत प्राप्त हुआ ।इसी तरह लक्ष्मी पैंकरा विजय रही। बागवानी प्रभारी — के लिए तीन प्रत्याशी दावेदार रहे 01 चांदनी सिदार को 72 मत प्राप्त हुआ। 02 मधु सिदार को 55 मत प्राप्त हुआ। 03 जोत्सना खेस को 45 मत प्राप्त हुआ ।इसी तरह चांदनी सिदार विजई हुई। इसी तरह वोटिंग का कुल प्रतिशत 74.7,% रहा कुछ बच्चे नोटा में या एक से अधिक प्रत्याशी को वोट देकर अपना वोट व्यर्थ किया। अंत में प्राचार्य महोदय द्वारा अपने उद्बोधन में लोकतंत्र की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझाते हुए अपनी कीमती वोट के महत्व को बताते हुए बच्चों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।


Spread the love