Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

21/07/2026

कॉकरोच जनता पार्टी’ विवाद पर CJI की दोटूक, बोले- इसे इतना भावनात्मक मत बनाइए…

Spread the love

 

 

नई दिल्ली। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़े विवाद के बीच भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को स्पष्ट टिप्पणी करते हुए कहा कि इस मुद्दे को जरूरत से ज़्यादा भावनात्मक बनाने की आवश्यकता नहीं है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले से जुड़ी एक जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग की गई थी, लेकिन अदालत ने फिलहाल इसे तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया।

 

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता एन.के. गोस्वामी ने अदालत से कहा कि मुख्य न्यायाधीश के पहले दिए गए स्पष्टीकरण के बावजूद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण नैरेटिव फैलाया जा रहा है। इस पर CJI जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, “इसे इतना भावनात्मक रूप से मत लीजिए।” साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल इस मामले में तत्काल सुनवाई की आवश्यकता नहीं है और उचित समय पर इस पर विचार किया जाएगा।

 

दरअसल, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम का अभियान सोशल मीडिया पर उस टिप्पणी के बाद चर्चा में आया, जिसमें जस्टिस सूर्यकांत ने ऑनलाइन सक्रियता की आड़ में व्यवस्था पर हमला करने वालों को लेकर ‘कॉकरोच’ शब्द का इस्तेमाल किया था। बाद में उन्होंने साफ किया कि उनकी टिप्पणी सभी युवाओं के लिए नहीं थी, बल्कि कथित तौर पर फर्जी डिग्री रखने वाले कुछ लोगों के संदर्भ में थी।

 

इसी विवाद के बाद सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से एक व्यंग्यात्मक अभियान शुरू हुआ, जिसने कुछ ही समय में बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस अभियान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस का दौर अब भी जारी है।


Spread the love