13/10/2026

आंगन में सो रही महिला से दुष्कर्म का आरोप, दो महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार

20260713_005942
Spread the love



बिलासपुर। रतनपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में करीब दो माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत के आधार पर रतनपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि महिला अपने घर के आंगन में सो रही थी, तभी देर रात एक व्यक्ति घर में घुस आया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर फरार हो गया।

मामले की जांच के दौरान आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी बीच थाना प्रभारी निलेश चौहान को सूचना मिली कि आरोपी गौतमचंद्र उर्फ पप्पू डोंगरे (39), निवासी खैरा डगनिया, थाना सीपत, अपने गांव पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करने की बात कही। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।


Spread the love