Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

08/07/2026

ऑपरेशन प्रहार: छाल पुलिस ने 8.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ और 6 चक्का वाहन किया जब्त, ₹22 लाख की संपत्ति बरामद…

Spread the love


बिना वैध दस्तावेज कबाड़ परिवहन करते 19 वर्षीय चालक गिरफ्तार, कबाड़ के स्रोत और स्वामित्व की जांच जारी
खबर
रायगढ़, 08 जुलाई 2026।

रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत छाल पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 8.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ और एक महिंद्रा 6 चक्का वाहन जब्त किया है।

इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल ₹22 लाख मूल्य की संपत्ति जब्त कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी तथा एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाटी क्षेत्र से एक ट्रक में बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप घरघोड़ा की ओर ले जाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर छाल पुलिस ने बैरियर पर नाकाबंदी कर वाहन CG-12 BD-1623 को रोककर जांच की।


तलाशी के दौरान वाहन में तिरपाल के नीचे बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप, एंगल, टीना एवं अन्य कबाड़ सामग्री मिली। चालक तौफिक खान (19 वर्ष), निवासी कोरबा परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।


पुलिस ने लगभग 8 टन 500 किलोग्राम लोहे का कबाड़ (अनुमानित कीमत ₹2 लाख) तथा महिंद्रा 6 चक्का वाहन (अनुमानित कीमत ₹20 लाख) जब्त कर कुल ₹22 लाख की संपत्ति अपने कब्जे में ली।


आरोपी के विरुद्ध धारा 35(क), 35(ड) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस कबाड़ के वास्तविक स्रोत और स्वामित्व की भी जांच कर रही है।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान, प्रधान आरक्षक शंभू प्रसाद पाण्डेय तथा आरक्षक राजेश राठौर, सतीश जगत, भगवती प्रसाद लक्ष्मे सहित थाना छाल के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


एसएसपी का संदेश
“अवैध कबाड़ कारोबार चोरी एवं औद्योगिक संपत्ति अपराधों को बढ़ावा देता है।

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ऐसे नेटवर्क पर लगातार प्रहार जारी रहेगा और बिना वैध दस्तावेजों के कबाड़ परिवहन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।” — एसएसपी शशि मोहन सिंह


Spread the love

Read More News