Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

09/07/2026

ऑपरेशन आघात के तहत छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार…

Spread the love


ग्राम खेदापाली में इमली के पेड़ के नीचे हो रही थी अवैध बिक्री, ₹6,000 की महुआ शराब जब्त


संक्षिप्त समाचार:

रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत छाल थाना पुलिस ने ग्राम खेदापाली में कार्रवाई करते हुए 30 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मौके से 15-15 लीटर क्षमता की दो प्लास्टिक जरीकेन में भरी कुल 30 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹6,000 है, जब्त की।


मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक शिव खरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर महिला को ग्राहकों को महुआ शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा।


गिरफ्तार आरोपिया सविता सतनामी (27 वर्ष), पति झंगलूराम सतनामी, निवासी ग्राम खेदापाली, थाना छाल, जिला रायगढ़ के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।


कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक शिव खरे, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, शंकर सिंह क्षत्री, शंभू पाण्डेय तथा महिला आरक्षक रंजिता चौहान की सराहनीय भूमिका रही।


Spread the love

Read More News