Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

03/07/2026

प्रतिदिन 8 घरों में लग रहा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सोलर सेटअप 1700 हितग्राहियों ने किया 5.88 लाख यूनिट बिजली उत्पादन, 25.80 लाख रुपये की मुफ्त बिजली का मिला लाभ

Spread the love


सारंगढ़-बिलाईगढ़, 3 जुलाई 2026


कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के नेतृत्व में जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का तेजी से विस्तार हो रहा है। विभागीय अधिकारियों, बैंकर्स, अधिकृत वेंडर्स और बिहान समूह की महिला सदस्यों के सामूहिक प्रयास से अब प्रतिदिन औसतन 8 नए हितग्राहियों के घरों में सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित किए जा रहे हैं।


ऊर्जा विभाग के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले को 4312 सोलर कनेक्शन स्थापित करने का लक्ष्य मिला है। वर्तमान में 1700 से अधिक परिवार इस योजना का लाभ ले रहे हैं, जिन्होंने अब तक 5.88 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन कर 25.80 लाख रुपये की मुफ्त बिजली का लाभ प्राप्त किया है।


पिछले तीन महीनों (अप्रैल, मई और जून) में 550 से अधिक सोलर सेटअप लगाए जा चुके हैं, जबकि 780 नए आवेदनों पर स्थापना की प्रक्रिया जारी है।


1 से 3 किलोवाट तक सोलर पर आकर्षक अनुदान
1 किलोवाट: कुल लागत ₹60,000, केंद्र से ₹30,000 व राज्य से ₹15,000 अनुदान। हितग्राही का अंश ₹15,000।
2 किलोवाट: कुल लागत ₹1,20,000, केंद्र से ₹60,000 व राज्य से ₹30,000 अनुदान। हितग्राही का अंश ₹30,000।
3 किलोवाट: कुल लागत ₹1,80,000, केंद्र से ₹78,000 व राज्य से ₹30,000 अनुदान। हितग्राही का अंश ₹72,000।
योजना के तहत अनुदान की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। इससे बिजली बिल में कमी, हरित ऊर्जा को बढ़ावा और रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।


ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन है। उपभोक्ता PM सूर्य घर पोर्टल, मोबाइल ऐप, सीएसपीडीसीएल, मोर बिजली ऐप या टोल फ्री नंबर 1912 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं तथा अपनी पसंद के अधिकृत वेंडर का चयन भी ऑनलाइन कर सकते हैं।


Spread the love