Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

30/06/2026

NTPC सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में प्लंबर का शव मिलने से मचा हड़कंप, आत्महत्या या कोई और वजह? जांच में जुटी पुलिस…

Spread the love



बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी सीपत टाउनशिप में मंगलवार दोपहर एक दुखद घटना सामने आने से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। टाउनशिप के संस्कृति क्लब परिसर स्थित पंप हाउस के भीतर एक कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही एनटीपीसी प्रबंधन, सीआईएसएफ और सीपत पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक की पहचान प्रभात कुमार यादव (42 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम वेद परसदा का निवासी था और एनटीपीसी टाउनशिप में प्लंबर के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रभात पिछले करीब 15 दिनों से ड्यूटी पर नहीं आ रहा था। सहकर्मियों के मुताबिक वह लंबे समय से काम से अनुपस्थित था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर ऐसी क्या परिस्थितियां बनीं, जिनके चलते यह घटना हुई।

जानकारी यह भी सामने आई है कि मृतक अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ एनटीपीसी परिसर के सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। उसकी पत्नी भी टाउनशिप में घरेलू कार्य करती है।

सूत्रों के अनुसार घटनास्थल से एक कथित सुसाइड नोट मिलने की चर्चा है, लेकिन पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच अधिकारी दस्तावेजों और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

सीपत थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे। फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।


Spread the love