Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

28/06/2026

48 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: मोबाइल-किराना दुकान में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल बरामद…

Spread the love

(भुनेश्वर निराला) आवाम की आवाज़ न्यूज़|सारंगढ़

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मचखंडा में मोबाइल एवं किराना दुकान में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। मामले में एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ते हुए पुलिस ने चोरी गया 100 प्रतिशत सामान बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 26 जून की रात अज्ञात चोरों ने ग्राम मचखंडा निवासी प्रहलाद कुमार साहू की दुकान को निशाना बनाया। खिड़की के रास्ते दुकान में घुसे आरोपियों ने पांच नए कीपैड मोबाइल, एक एंड्रॉयड मोबाइल, ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स, फ्लिप कवर, परफ्यूम, सिगरेट और नकदी सहित करीब 25 हजार रुपये का सामान पार कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों तक पहुंच बनाई। पूछताछ में मुख्य आरोपी सूर्यप्रकाश सूर्यवंशी ने दो विधि से संघर्षरत बालकों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया। मुख्य आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि दोनों विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

सीपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई से न केवल चोरी की गुत्थी सुलझ गई, बल्कि पीड़ित को उसका पूरा सामान भी वापस मिल गया। इस सफलता से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई का स्पष्ट संदेश गया है।


Spread the love