15/11/2026

Breking news: बिलासपुर कोट के पास हुआ दर्दनाक हादसा PSC की  तैयारी कर रहा युवक की मौत ….

road-accident-bilaspur.jpeg
Spread the love

आवाम की आवाज़ न्यूज़ भुनेश्वर निराला

बिलासपुर जिले के कोर्ट के सामने हुआ बहुत बड़ा हादसा निर्माणधिन कोर्ट बिल्डिंग से निकल रहे ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर और बाइक सवार युवक गंभारी रूप से घायल हो गया है उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती  कराया और 1 घंटे बाद इलाज के दौरान उसका मौत हो गई यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का हैं। मृतक छात्र मणिंद्र भूषण सिंहश्याम राजनांदगांव जिले का छुरिया निवासी है। और उसके पिता तसीलदार हनुमंत सिंह था जानकारी के मुताबिक

यहां बिलासपुर में रहकर कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहा था। मंगलवार को मणिंद्र अपनी बाइक से घूमने निकला था। इस दौरान निर्माणाधीन कोर्ट बिल्डिंग से ट्रक ने सीध उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

पीएससी की कर रहा था तैयारी
जानकारी के अनुसार मृतक मणिंद्र भूषण सिंह श्याम यहां बिलासपुर में सकरी क्षेत्र के रामा लाइफ सिटी में किराए के मकान में रहकर पीएससी की तैयारी कर रहा था। लेकिन एक हादसे में पूरे परिवार के सपनों को चकनाचूर कर दिया। बताया जा रहा है कि अचानक सामने ट्रक आने से मणिंद्र हड़बड़ा गया और उसकी बाइक और ट्रक में सीधे टक्कर हो गई। दर्दनाक हादसे में बेटे की मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है।


Spread the love

You may have missed