Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

17/08/2026

बिलासपुर ग्रामीण IT सेल के सहसंयोजक सीपत के पुष्पेंद्र दास महंत को BJP संगठन में बड़ी जिम्मेदारी

Spread the love

 

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी संगठन ने सीपत क्षेत्र के ग्राम धनिया निवासी युवा नेता पुष्पेंद्र महंत को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। और युवा नेता पुष्पेंद्र दास महंत को भाजपा बिलासपुर जिले का आईटी सेल का सहसंयोजक नियुक्त किया गया हैं।

आप को बता दे कि पुष्पेंद्र दास महंत इससे पहले सीपत मंडल युवा मोर्चा और भाजपा युवा प्रदेश, महामंत्री, कार्य समिति सदस्य और पामगढ़ विधानसभा युवा मोर्चा प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं।

युवा मोर्चा में उनकी सक्रियता और संगठनात्मक कार्यों को देखते हुए पार्टी ने अब उन्हें जिला स्तर पर जिम्मेदारी दी है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सीपत क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुष्पेंद्र दास महंत डिजिटल माध्यमों के जरिए संगठन की गतिविधियों को नई मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सीपत से जिला संगठन तक बढ़ी जिम्मेदारी, अब डिजिटल मोर्चे पर दिखेगा युवा नेतृत्व का असर।


Spread the love