Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

11/08/2026

Cg accident news: बस और ट्रक आमने – सामने टक्कर,12 से अधिक यात्री घायल

Spread the love

 

कोंडागांव/फरसगांव। नेशनल हाइवे -30 पर सोमवार दोपहर को एक बहुत ही बड़ा सड़क हादसा हो गया है। आप को बता दे कि फरसगांव थाना क्षेत्र के बोरगांव के पूल के पास यात्री से भरा रॉयल बस और ट्रक के बीच में दोनों आमने सामने जबर जस्ट टक्कर हुआ। और भिड़ंत होने के बाद बस में सवार 12 से अधिक व्यक्ति घायल बताएं जा रहा हैं। और वहीं ट्रक चालक को भी चोटें आई हैं यह घटना क़रीब 1:30 बजे हुआ था।

इतनी जबजस्त टक्कर थीं कि घटनास्थल पर पूरा अफरातफरी मच गया और वहां स्थित लोगों ने इस हादसा की जानकारी तुरंत पुलिस को दे दिया और पुलिस टीम मौके पर पहुंचा  लोगों की मदद से घायलों को तत्काल फरसगांव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया।

गंभीर घायलों को कोंडागांव रेफर

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कोंडागांव रेफर किया गया है। जबकि अन्य घायलों का उपचार फरसगांव अस्पताल में जारी है।

हादसे की वजह तलाश रही पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। बस और ट्रक की भिड़ंत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए हमारे  वेबसाइट को फॉलो जरूर करें।


Spread the love