Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

11/08/2026

सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट, एनटीपीसी के मानसिक धर्म स्वच्छता अभियान जागरूकता को मिली नई दिशा 

Spread the love

बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत की महिला समिति संगवारी ने गुरुवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सीपत में शारीरिक स्वच्छता जागरूकता की अभियान की आयोजित कर छात्राओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा शिखा मंडल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कक्षा 9 वीं और 12 वीं तक़ अध्ययनरत करीब 200 छात्राओं को सैनिटरी किट का वितरण किया गया। और आप को बता दे कि इस अवसर पर समिति की वरिष्ठ सदस्यों के साथ डॉ, नेहा जैन और वरिष्ठ सलाहकार, चिकित्सा एवं डॉ, श्रिया रावत स्त्री रोग विशेषज्ञ ने छात्राओं को मासिक दमके दौरान स्वच्छता व्यक्तिगत हाइजिन स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानी की विस्तृत जानकारी किया गया उन्होंने छात्रों को दैनिक जीवन में  स्वच्छता अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिएप्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या ए.बी.वी. कुजूर ने संगवारी महिला समिति की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान छात्राओं के स्वास्थ्य और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंन समिति का आभार भी व्यक्त किया।

लेखक: भुनेश्वर निराला (प्रधान संपादक, आवाम की आवाज़ न्यूज़)


Spread the love