सीपत में नाबालिक के साथ दुषकर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर। के सीपत थाना क्षेत्र में युवक ने नाबालिक लड़की के साथ दुषकर्म करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार। आरोपी के लिखाफ भारतीय न्याय संहिता BNS और पास्को एक्ट के तहत मामले दर्ज़ किया और उसे न्यायालय में पेश किया फ़िर जेल भेज दिया गया।
आप को बता दे कि पुलिस के अनुसार 5 अगस्त 2026 को पीड़िता की मां ने बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र में जाकर शिकायत दर्ज़ कराया था। और बताया कि गांव के रहने वाले दीपक पटेल उम्र 30 कथित के रूप से उनकी नाबालिक बेटी को साइकल सीखने के बहाने उसे बहलाफुसला कर जंगल की ओर ले जाया गया और उसके साथ दुषकर्म किया
जैसे ही पुलिस को शिकायत मिली बीएनस की धारा 137(2), तथा पास्को एक्ट की धारा 4(2),के तहत अपराध दर्द सुरु कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी ने विशेष टीम गठित की।
जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
(नोट: कानून के अनुसार नाबालिग पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।)
लेखक: भुनेश्वर निराला (प्रधान संपादक, आवाम की आवाज़ न्यूज़)
















