Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

29/07/2026

कुपाकनी हाई स्कूल में गुणवत्ता विहीन साइकिल वितरण पर उठा सवाल, विरोध करने वाले रवि भगत जेल भेजे गए…

Spread the love

 

संवाददाता: शशि सिदार

लैलूंगा। लैलूंगा विकासखंड के कुपाकनी हाई स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को वितरित की गई साइकिलों की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता रवि भगत ने आरोप लगाया कि छात्राओं को निम्न गुणवत्ता की साइकिलें वितरित की गईं, जिससे शासन की महत्वपूर्ण योजना की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लग गया। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक गुणवत्ता के साथ पहुंचना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।

बताया जा रहा है कि इस मुद्दे को लेकर आवाज उठाने के बाद प्रशासन ने रवि भगत के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। कई लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं, वहीं प्रशासन का पक्ष सामने आना भी आवश्यक माना जा रहा है।
यदि साइकिलों की गुणवत्ता संबंधी आरोप सही पाए जाते हैं, तो जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसी के विरुद्ध उचित कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।
इस मामले से जुड़े सभी पक्षों का तथ्यात्मक पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।


Spread the love