सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की सबसे बड़ी कारवाही नसे के खिलाफ 767.911 किलो गांजा किया गया नष्ट, कीमत ₹1.53 करोड़ से अधिक

सारंगढ़-बिलाईगढ़ | आवाम की आवाज़ न्यूज़ | 28 जुलाई 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कारवाही करते हुए 31प्रकरणों में जब्त और 767.911किलो ग्राम गांजा के विधिवत नष्टीकरण किय और नष्ट किया गया है। उन गांजो की अनुमति कीमत होगी 1,53,58,220 बताये जा रहा है।
पुलिस द्वारा यह कार्रवाई शासन के निर्देश, न्यायालय के आदेश एवं जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोज़ल समिति की निगरानी में की गई। पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जब्त गांजे को रायगढ़ स्थित एमपीएस स्टील एंड पावर प्लांट की भट्टी में जलाकर नष्ट किया गया।
पुलिस के अनुसार पिछले 5 वर्षों में जिला में जब्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण की हैं और यहां बड़ी कारवाही है। थाना सरिया में सबसे अधिक 9 प्रकरण, जबकि थाना बिलाईगढ़ में 5 प्रकरण दर्ज रहे।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने कहा कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडेय, रक्षित निरीक्षक जितेंद्र कुमार चंद्रा एवं सहायक उप-निरीक्षक प्रीतम सिंह राजपूत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
लेखक: भुनेश्वर निराला (प्रधान संपादक, आवाम की आवाज़ न्यूज़)
















