Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

27/07/2026

लाटनाला हादसा: कलेक्टर – SP ने किया घटना स्थल का निरीक्षण, बोले— वीडियो बनाने के बजाय मदद करते तो बच सकती थी दंपति की जान ….

Spread the love

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़। माधोपाली के लाट नाला में पानी तेज बहाव के दौरान कार सहित बह गई इस घटना के मामले में सोमवार को कलेक्टर पद्मिनी भाई साहू और साथ ही SP सुनील शर्मा पहुंचा घटनास्थल और निरीक्षण किया गया।

दोनों आधिकारियों ने SDRF की टीम और ग्रामीणों से अब तक चले रेस्क्यू अभियान की जानकारी ली थी लापता दंपति की तलाश में तेज़ी लाने के लिए निर्देश दिया।

प्राप्त जानकारी मिलने के अनुसार, रविवार शाम को ग्राम बड़े घोटला, देवनारायण पटेल निवाशी अपनी पत्नी के साथ कार से लातनाला पुल पार करने की प्रयाश कर रहीं थी। और उस समय पुल पर बारिश का पानी बहुत ही तेज़ बहाव के साथ बह रहा था।और फ़िर इस दौरान कार अनियंत्रित हो गया और बहते पानी में बह गए, और दोनों लापता हो गया।

जांच के दौरान एक वीडियो भी सामने आया है।की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उस हादसा के समय वहां  मौजूद लोगों ने कुछ उसकी मदद करने के अलावा मोबाइल से विडियो बनाने में व्यस्त रहे। प्रशासन आ मानना है कि  यहां मौजूद लोगों ने उसके मदद करता तो उसकी जान बचाई जा सकती थीं।

फिलहाल एसडीआरएफ की टीम, पुलिस और स्थानीय ग्रामीण संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में उफनते नालों और पुलों को पार करने का जोखिम न उठाएं तथा किसी भी आपात स्थिति में वीडियो बनाने के बजाय तत्काल राहत और बचाव कार्य में सहयोग करें।

लेखक: भुनेश्वर निराला (प्रधान संपादक, आवाम की आवाज़ न्यूज़)


Spread the love