रात में बाइक चोरी की कोशिश नाकाम, डभरा पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों दबोचा घर के बाहर खड़ी स्प्लेंडर बाइक चुराने का कर रहा था प्रयास, लोगों की मदद से आरोपी पकड़ा गया
चोरी की मोटरसाइकिल व दो चाबियां बरामद, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया
08 जुलाई, सक्ती। थाना डभरा पुलिस ने मकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने के प्रयास में एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार, 05 जुलाई 2026 की रात करीब 2:30 बजे प्रार्थी कीर्तनलाल केंवट, निवासी वार्ड क्रमांक-10 डभरा, के घर के सामने खड़ी हीरो स्प्लेंडर प्लस (CG 11 EM 8398) को एक अज्ञात व्यक्ति चोरी करने का प्रयास कर रहा था।
आहट होने पर प्रार्थी की नींद खुल गई और उसने शोर मचाया। परिजनों एवं आसपास के लोगों की मदद से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अविनाश चौहान उर्फ मिथुन (30 वर्ष), पिता टारजन, निवासी इंदिरा नगर
गंगाराम तालाब, थाना कोतवाली रायगढ़ (वर्तमान पता – ढीमरापुर, केंवडाबाड़ी चौक, वार्ड क्रमांक-05) के रूप में हुई।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।
उसकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल एवं 2 चाबियां बरामद कर जप्त की गईं।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 241/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस 2023 में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
आरोपी को 06 जुलाई 2026 को माननीय न्यायालय डभरा में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड मिलने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेश पटेल, प्रशिक्षु उप निरीक्षक तेजेंद्र सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक हरनारायण ताम्रकार, आरक्षक मीरिश साहू, रामगोपाल यादव, शैलेंद्र देवांगन एवं जोगेश राठौर की विशेष भूमिका रही।













