Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

07/07/2026

पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेतों से केबल वायर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 2 किलो तांबा तार और बाइक जब्त…

Spread the love


रायगढ़, 7 जुलाई 2026।


रायगढ़ जिले की पुसौर पुलिस ने खेतों में लगे बोरवेल के केबल वायर चोरी करने वाले दो सक्रिय चोरों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

आरोपियों के कब्जे से चोरी के केबल को जलाकर निकाला गया करीब 2 किलोग्राम तांबे का तार और वारदात में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल (CG-13 AV-0523) बरामद कर जब्त की गई है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस को किसानों से लगातार केबल चोरी की शिकायतें मिल रही थीं।

इसी क्रम में रेंगालपाली निवासी ऋषिकेश साव उर्फ संतोष साव (35) की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।


मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विक्रांत सिदार (22) और दिगम्बर मांझी (26), दोनों निवासी रेंगालपाली, को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का तांबा तार और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की।


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में लगातार हो रही खेतों के केबल वायर चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है और इसमें थाना पुसौर की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Spread the love