Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/07/2026

सहकारी सप्ताह का सफल समापन: उत्कृष्ट कार्य करने वाली समितियां और कर्मचारियों का हुआ सम्मान

Spread the love


सहकार से समृद्धि’ प्रशिक्षण कार्यशाला में सुशासन, डिजिटलीकरण और पारदर्शिता पर दिया गया जोर


सक्ती, 6 जुलाई 2026।

अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में सहकारिता विभाग द्वारा 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक जिले में सहकारी सप्ताह का सफल आयोजन किया गया।

सप्ताह भर चले कार्यक्रमों का उद्देश्य “सहकार से समृद्धि” की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाना, सहकारी संस्थाओं को सशक्त बनाना तथा किसानों, बुनकरों, मत्स्य पालकों और डेयरी क्षेत्र से जुड़े सदस्यों को आत्मनिर्भर बनाना रहा।


समापन अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में “सहकार से समृद्धि” विषय पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में सहकारी समितियों के पदाधिकारी, संस्था प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर, शाखा प्रबंधक, पर्यवेक्षक एवं विभागीय अधिकारी शामिल हुए।

इस दौरान सहकारी संस्थाओं के प्रभावी संचालन, डिजिटलीकरण, पारदर्शिता, सुशासन तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।

साथ ही नवाचार, सदस्य सेवाओं में सुधार और संस्थाओं को आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनाने के उपायों की जानकारी भी दी गई।


कार्यक्रम में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जिले की उत्कृष्ट प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS), मत्स्य, डेयरी एवं बुनकर सहकारी समितियों को “सहकार प्रेरणा पुरस्कार” प्रदान कर सम्मानित किया।

उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों के विकास में सहकारी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए सभी समितियों से पारदर्शिता, नवाचार और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति अपनाने का आह्वान किया।


इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रभारी संस्था प्रबंधकों, कंप्यूटर ऑपरेटरों, शाखा प्रबंधकों एवं पर्यवेक्षकों को भी प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उन्हें सहकारी संस्थाओं के प्रभावी संचालन, डिजिटल सेवाओं के विस्तार, सदस्य हितों के संरक्षण तथा शासन की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।


सहकारिता विभाग ने कहा कि भविष्य में भी सहकारी संस्थाओं को अधिक सुदृढ़, आत्मनिर्भर और आधुनिक बनाने के लिए प्रशिक्षण, कार्यशालाओं तथा प्रोत्साहन कार्यक्रमों का आयोजन लगातार जारी रखा जाएगा


Spread the love