Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

02/07/2026

कलेक्टर का सख्त संदेश, स्कूलों में मचा हड़कंप! DEO के औचक निरीक्षण में खुली बड़ी लापरवाही, प्राचार्य को थमाया नोटिस…

Spread the love

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में नए कलेक्टर के सख्त तेवर अब ज़मीन पर दिखाई देने लगे हैं। शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी अभियान के तहत जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) जे.आर. डहरिया ने गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिन्द और मंधाईभांठा का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान जो तस्वीर सामने आई, उसने विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

 

सबसे चौंकाने वाली स्थिति मंधाईभांठा स्कूल में देखने को मिली। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बावजूद कक्षा 9वीं में एक भी छात्र का प्रवेश नहीं किया गया था। बच्चों के भविष्य से जुड़ी इस गंभीर लापरवाही पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कड़ी नाराज़गी जताते हुए संस्था प्रमुख (प्राचार्य) को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।

 

डीईओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि तीन दिनों के भीतर कक्षा 9वीं में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर नियमित पढ़ाई शुरू कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि आदेश की अनदेखी होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ और अधिक कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

 

इसके बाद डीईओ ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिन्द का भी निरीक्षण किया। यहां विद्यालय प्रबंधन को विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, शिक्षकों की नियमित मौजूदगी बनाए रखने और तय समय-सीमा के अनुसार पाठ्यक्रम पूरा कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी शिक्षकों को नियमित रूप से शिक्षक डायरी संधारित करने के आदेश भी दिए गए, ताकि पढ़ाई की प्रगति की लगातार निगरानी की जा सके।

 

जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन के इस सख्त रुख के बाद सरकारी स्कूलों में हलचल तेज हो गई है। विभाग ने साफ कर दिया है कि बच्चों की शिक्षा और भविष्य के साथ किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में अन्य स्कूलों में भी औचक निरीक्षण और जवाबदेही तय करने की कार्रवाई लगातार जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं।


Spread the love