Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

23/06/2026

बैक-टू-बैक धमाकों से दहल गया पाकिस्तान, सात लोगों की हुई मौत, 3 घायल

Spread the love

पेशावर: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां बैक-टू-बैक दो धमाकों में सात लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पहला धमाका सड़क किनारे हुआ, जिसकी चपेट में एक वैन आ गई। इसके बाद लोग बताव कार्य के लिए पहुंचे, तभी दूसरा धमाका हो गया, जिससे बचाने गए लोग भी इसकी चपेट में आ गए। फिलहाल इन धमाकों की जिम्मेदारी किसी भी समुह ने नहीं ली है। इस घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया है। वहीं घायलों और मृतकों को अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

दो धमाकों में सात की हुई मौत

पुलिस ने बताया कि शनिवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सड़क किनारे हुए दो धमाकों में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई। इन धमाकों में तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। हालांकि अभी तक किसी भी गुट ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। ये धमाके बन्नू जिले के मार्का बेरा इलाके में हुए। बन्नू जिला पुलिस अधिकारी (DPO) यासिर अफरीदी के अनुसार, पहला धमाका तब हुआ जब सड़क किनारे लगाया गया एक IED फट गया, जिससे एक यात्री वैन इसकी चपेट में आ गई और पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इसके कुछ ही देर बाद उसी जगह पर दूसरा धमाका हुआ, जिसमें बचाव कार्य में लगे लोगों को निशाना बनाया गया। दूसरे धमाके में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

इलाके की घेराबंदी की गई

DPO ने बताया कि घायलों और मृतकों के शवों को पास के अस्पताल ले जाया गया गया है। फिलहाल घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि यात्री वैन हाथी खेल गांव से बन्नू शहर जा रही थी, तभी वह धमाके की चपेट में आ गई। फिलहाल सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और धमाके वाली जगह से सबूत इकट्ठा करना शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने घटना की निंदा की

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने इस घटना की कड़ी निंदा की और पुलिस अधिकारियों को इस पर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। उन्होंने धमाकों से जुड़ी परिस्थितियों की गहन जांच के आदेश भी दिए। इसे “बेहद दुखद” और “दिल दहला देने वाला” बताते हुए उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रांतीय सरकार इस मुश्किल समय में हर संभव मदद देगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि धमाकों में घायल लोगों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा उपचार मिले। मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ेगी।”


Spread the love