Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

20/06/2026

एपीएल अपोलो संयंत्र विस्तार को जनसुनवाई में मिला ग्रामीणों का समर्थन, पर्यावरण व रोजगार पर भी उठे सवाल…

Spread the love

रिपोर्टर _ दिलीप वर्मा

बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रिंगनी-केसदा में स्थित एपीएल अपोलो बिल्डिंग प्रोडक्ट्स लिमिटेड के प्रस्तावित विस्तार परियोजना को लेकर आयोजित पर्यावरणीय जनसुनवाई शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और अधिकांश लोगों ने संयंत्र विस्तार का समर्थन करते हुए इसे क्षेत्र के विकास और रोजगार से जोड़ा।

जनसुनवाई के दौरान कई ग्रामीणों ने संयंत्र विस्तार से स्थानीय युवाओं को रोजगार, क्षेत्र में औद्योगिक विकास तथा बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद जताई। वहीं कुछ ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण और स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग भी रखी।

कंपनी प्रबंधन ने बताया कि प्रस्तावित विस्तार परियोजना के तहत विभिन्न स्टील पाइप एवं संबंधित उत्पादों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि की जाएगी। प्रबंधन का कहना है कि विस्तार से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

जनसुनवाई में पर्यावरण विभाग के अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। अधिकारियों ने ग्रामीणों द्वारा दिए गए सुझावों और आपत्तियों को दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजने की जानकारी दी।


Spread the love