Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

19/06/2026

चरित्र पर शक ने उजाड़ दी ज़िंदगी! पति ने पत्नी का सिर मुंडवाया, मारपीट की… पेशाब पिलाने की कोशिश का आरोप…

Spread the love

कोरिया। जिले के पटना थाना क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने ही पति पर ऐसी प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं, जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान है। महिला का आरोप है कि उसका पति लंबे समय से उसके चरित्र पर संदेह करता था और इसी शक के चलते उसे लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा।

पीड़िता के अनुसार, विवाद के दौरान पति ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर जबरन उसके बाल काटकर सिर मुंडवा दिया। महिला का आरोप है कि यहीं तक नहीं, बल्कि मारपीट के बाद उसे अपमानित करने के लिए बच्चों और खुद का पेशाब पिलाने की भी कोशिश की गई।

बताया जा रहा है कि घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद मामला तेजी से चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

घटना से आहत महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी पति पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पूरे मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर घरेलू विवाद और शक की वजह से कोई व्यक्ति इतनी अमानवीय हरकत कैसे कर सकता है। पुलिस जांच के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।


Spread the love