Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

19/06/2026

बिलासपुर में रिश्तों का खौफनाक अंत: पत्नी पर शक बना मौत की वजह, पति ने किया ऐसा वार कि थम गई सांसें!..

Spread the love

(भुनेश्वर निराला) आवाम की आवाज़ न्यूज़| सारंगढ़
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर एक बार फिर सनसनीखेज हत्या की वारदात से दहल उठी। शहर में अपराधों पर लगाम लगाने के दावों के बीच मंगलवार को एक ही दिन में हुई दो हत्याओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के संगम नगर का है, जहां पति-पत्नी के बीच वर्षों से चल रहा विवाद खूनी अंजाम तक पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार, संगम नगर निवासी सुमित्रा बाई सोनवानी की कथित तौर पर उनके ही पति पंचूराम सोनवानी (70 वर्ष) ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर लंबे समय से संदेह करता था। इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
मंगलवार दोपहर घर में निर्माण कार्य चल रहा था और पति-पत्नी भी वहीं मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आए पति ने धारदार हथियार उठा लिया और पत्नी पर लगातार वार कर दिए। हमले की गंभीरता इतनी थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर रिश्तों में बढ़ती अविश्वास की खाई किस तरह जानलेवा बनती जा रही है। वहीं शहर में लगातार सामने आ रही हत्या और हिंसा की घटनाओं ने आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


Spread the love