Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

14/06/2026

CHC से सरकारी सामग्री के साथ रील बनाने का वीडियो वायरल, उठे गंभीर सवाल…

Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर

फरीदपुर स्थित CHC से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक कथित तौर पर सरकारी पर्चों और स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी सामग्री के साथ रील बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और मामला चर्चा का विषय बन गया है।

     स्थानीय लोगों का कहना है कि आखिर यह सरकारी सामग्री CHC परिसर से बाहर पहुंची कैसे और इसमें किस स्तर पर लापरवाही हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों में इस घटना को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

       मामला सोशल मीडिया पर वायरल होते ही तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इसे सरकारी व्यवस्था की बड़ी चूक और सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही बता रहे हैं। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिया है।

      अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह किसी अंदरूनी मिलीभगत का नतीजा है या फिर लापरवाही के कारण सरकारी सामग्री बाहर पहुंची। लोगों का कहना है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

      प्रशासन से मांग की जा रही है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि सरकारी संस्थानों की गरिमा और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।


Spread the love