Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

19/05/2026

सरिया पुलिस का बड़ा प्रहार: 51 किलो गांजा, 2 कारें जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार…

Spread the love

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सरिया पुलिस ने नशे के काले कारोबार पर अब तक की सबसे बड़ी चोट करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। उड़ीसा से उत्तर प्रदेश तक फैलाए गए इस अवैध नेटवर्क पर पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि तस्करों के मंसूबे चकनाचूर हो गए। करीब 51 किलो गांजा, दो कारें और मोबाइल फोन समेत लाखों की खेप जब्त कर 6 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया।
मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना प्रभारी एन.एल. राठिया के नेतृत्व में सरिया पुलिस ने हाईवे पर रणनीतिक घेराबंदी की। जैसे ही संदिग्ध हुंडई ऑरा और आई-10 कारें पहुंचीं, पुलिस ने दोनों वाहनों को रोक लिया। जांच के दौरान सफेद कार की सीटों और डिक्की से गांजे के 25 पैकेट बरामद हुए, जिन्हें बड़ी चालाकी से छिपाकर ले जाया जा रहा था। हर पैकेट में लगभग 2 किलो गांजा भरा था।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी उड़ीसा के कंधमाल से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सप्लाई करने जा रहे थे, जबकि दूसरी कार सुरक्षा कवच बनकर आगे चल रही थी ताकि पुलिस या किसी भी खतरे की सूचना पहले मिल सके। लेकिन सरिया पुलिस की मुस्तैदी के आगे पूरा तस्करी नेटवर्क धराशायी हो गया।
इस सनसनीखेज कार्रवाई में लिपुन साहू, पंचानन बेहरा, चंद्रकांत मलिक, लिट्टू बेहरा, मोहम्मद आजम और रंगनाथ कोरी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
सरिया पुलिस की यह कार्रवाई न केवल जिले बल्कि पूरे क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ा संदेश है—नशे के सौदागरों के लिए अब कानून का शिकंजा और भी सख्त हो चुका है। लगातार बढ़ती ऐसी कार्रवाइयों से साफ है कि पुलिस अब नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के अभियान में पूरी ताकत से जुटी हुई है।


Spread the love