Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

21/03/2026

CM की फोटो से छेड़छाड़ पड़ी भारी! बरेली में महिला गिरफ्तार, IT Act में केस दर्ज…

Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर

बरेली में सोशल मीडिया पर की गई एक हरकत ने महिला को सीधे जेल के दरवाजे तक पहुंचा दिया। मुख्यमंत्री की फोटो एडिट कर इंस्टाग्राम स्टोरी लगाने के आरोप में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर ‘मजाक’ बना मुसीबत

थाना भुता क्षेत्र में 18 मार्च को एक शिकायत पुलिस तक पहुंची, जिसमें आरोप था कि एक महिला ने इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक तरीके से फोटो एडिट कर पोस्ट डाली है। शिकायत मिलते ही बरेली पुलिस हरकत में आई और बिना देर किए मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

दो दिन में गिरफ्तारी, नहीं मिली राहत

पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 20 मार्च को आरोपी सुजाता देवी को उसके गांव पटपरागंज से दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66(E) के तहत केस दर्ज किया गया है और उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया।

पूछताछ में कबूली गलती

पुलिस पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (joy_bhim_namo) से मुख्यमंत्री की फोटो एडिट कर स्टोरी लगाई थी। साथ ही उसने यह भी कहा कि उसे अपनी गलती का एहसास हो गया है और आगे ऐसी पोस्ट नहीं करेगी।

पुलिस की सख्त चेतावनी

पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट बर्दाश्त नहीं की जाएगी ऐसे मामलों में सीधी गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई होगी।


Spread the love