वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस का अभियान जारी…
सत्यम गौड़। फरीदपुर
बरेली के थाना भुता पुलिस ने वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार 23 मार्च 2026 को अर्जुन सिंह पुत्र सत्यपाल, निवासी ग्राम लाइपुर मुढ़िया मजरा बहादुरपुर, थाना भुता, जनपद बरेली (उम्र करीब 30 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के खिलाफ वाद संख्या 805/2025, श्रीमती गुलशन देवी बनाम अर्जुन सिंह, धारा 144(3) बीएनएसएस के तहत थाना दियोरिया कला, जनपद पीलीभीत में मामला दर्ज था।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण उत्तरी एवं क्षेत्राधिकारी फरीदपुर के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक चैनराम राणा, उप निरीक्षक पुनीत मेहरा एवं कांस्टेबल मोहित तोमर शामिल रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।









