इंस्टाग्राम पर CM की फोटो से छेड़छाड़, बरेली में मचा बवाल…
सत्यम गौड़। फरीदपुर
थाना भुता क्षेत्र के ग्राम बनवारीपुर में सोशल मीडिया पर की गई एक हरकत ने बवाल खड़ा कर दिया है। गांव की रहने वाली सुजाता सागर ने इंस्टाग्राम पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक स्टोरी अपलोड कर दी।

CM की गरिमा पर चोट, लोगों में भारी आक्रोश
जैसे ही यह मामला सामने आया, क्षेत्र के लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि यह कृत्य न केवल असम्मानजनक है बल्कि प्रदेश के सर्वोच्च पद की गरिमा के खिलाफ भी है।
ट्विटर पर उठी कार्रवाई की मांग
मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (X) पर भी आवाज बुलंद हो गई है। @bareillypolice, @Uppolice और @CMOfficeUP को टैग करते हुए यूजर्स ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस से त्वरित एक्शन की मांग
स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ऐसे मामलों में तुरंत FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न कर सके।









