Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

18/03/2026

खाद्य एवं औषधि अधिकारियो ने की सारंगढ़ के होटल, गुमटी ठेलों की जांच…

Spread the love



पीलिया और खाद्य पदार्थो के अशुद्धि की रोकथाम के लिए अभियान

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 मार्च 2026 सारंगढ़ शहर के विभिन्न वार्डों मे पीलिया के केस मिलने को ध्यान में रखते हुए और खाद्य पदार्थो की अशुद्धि की रोकथाम के लिए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशन में तथा अभिहित अधिकारी भारत पटेल के मार्गदर्शन में मंगलवार को शहर के विभिन्न गुमटी, ठेलो एवं होटलों का निरीक्षण किया गया जिसमें खाद्य व्यापारियों को खाद्य सामग्री ढंक कर रखने, बासी खाद्य सामग्री न रखने तथा प्रतिष्ठानों में सफाई आदि रखने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही शहर में नगरपालिका द्वारा सप्लाई किये जाने वाले पेय पानी का केमिकल एवं माइक्रोबियल जांच हेतु सर्विलांस नमूना तथा इसके अलावा मार्केट के गन्ना जूस, आम जूस, गुपचुप ठेले आदि का निरीक्षण किया गया तथा गन्ना रस, पानी व बर्फ सिल्ली निर्माण करने वाले प्रतिष्ठान से बर्फ पानी का विधिक नमूना तथा नोटिस दिया गया इसके साथ मार्केट में गन्ना एवं आम जूस को विक्रय किए जाने वाले बर्फ सिल्लियों को साफ़ सुथरे पानी से बनाएं जाने तथा अखाद्य बर्फ जैसे मछलियों आदि को प्रिजर्व किए जाने वाले बर्फ सिल्ली को इंडिगो कार्मिन ब्रिलियंट ब्लू रंग के बर्फ सिल्ली का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शांतनु भट्टाचार्य तथा वरुण पटेल उपस्थित थे।


Spread the love