जंगल के राजा श्री नरसिंह वीर हनुमानजी मंदिर पर धार्मिक आयोजन….
खाचरोद ✒️कमलेश पाटीदार
खाचरोद क्षेत्र के पश्चिमी जंगल पालना मार्ग पर 50 वर्ष से भी पहले के शासकीय भूमि पर अति प्राचीन हनुमानजी विराजीत है, क्षेत्र के कृषकों ने बताया कि पहले यह छोटे ओटले पर बैठे थे, जंगल में हमारे पुर्वजो ने उनकी स्वयं व खेतों की सुरक्षा केलिए सहायक हनुमान जी को श्री नरसिंह वीर हनुमानजी के नाम से स्थापित किया था। क्षेत्र में हनुमानजी की कृपा से कोई बड़ी दुर्घटना चोरी नुकसानी नहीं हुई है।धिरे यह सभी लोगों का आस्था का केंद्र बनाने लगा। क्षेत्रीय कृषकगण मीलकर यहां पर्व व त्योहारों पर सुंदर काण्ड ,भजन किर्तन भण्डारे का आयोजन करते हैं, शासकीय भूमि पर मंदिर स्थापित होने के बाद भी कृषकों ने आपसी सहयोग राशि से मंदिर निर्माण और टिन सेड बनाया। मंदिर से जुड़े भक्तों ने श्री नरसिंह वीर हनुमान मंदिर के नाम से समिति बनाई है, जो मंदिर विकास कार्यों को बढ़ाएगी। रामगोपाल नायमा को अध्यक्ष बनाया गया। एकादशी आयोजन पर गोवर्धन लाल नंदेड़ा, सुरेश खमोरीया,राजु रघुवंशी, ओमप्रकाश, आदीत्य खमोरिया अमन मेहता सहित क्षेत्रीय कृषकगण उपस्थित रहे ओर महाआरती कर प्रसाद वितरण किया।




