Breking news: बिलासपुर कोट के पास हुआ दर्दनाक हादसा PSC की तैयारी कर रहा युवक की मौत ….
आवाम की आवाज़ न्यूज़ भुनेश्वर निराला
बिलासपुर जिले के कोर्ट के सामने हुआ बहुत बड़ा हादसा निर्माणधिन कोर्ट बिल्डिंग से निकल रहे ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर और बाइक सवार युवक गंभारी रूप से घायल हो गया है उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और 1 घंटे बाद इलाज के दौरान उसका मौत हो गई यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का हैं। मृतक छात्र मणिंद्र भूषण सिंहश्याम राजनांदगांव जिले का छुरिया निवासी है। और उसके पिता तसीलदार हनुमंत सिंह था जानकारी के मुताबिक
यहां बिलासपुर में रहकर कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहा था। मंगलवार को मणिंद्र अपनी बाइक से घूमने निकला था। इस दौरान निर्माणाधीन कोर्ट बिल्डिंग से ट्रक ने सीध उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
पीएससी की कर रहा था तैयारी
जानकारी के अनुसार मृतक मणिंद्र भूषण सिंह श्याम यहां बिलासपुर में सकरी क्षेत्र के रामा लाइफ सिटी में किराए के मकान में रहकर पीएससी की तैयारी कर रहा था। लेकिन एक हादसे में पूरे परिवार के सपनों को चकनाचूर कर दिया। बताया जा रहा है कि अचानक सामने ट्रक आने से मणिंद्र हड़बड़ा गया और उसकी बाइक और ट्रक में सीधे टक्कर हो गई। दर्दनाक हादसे में बेटे की मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है।




