Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

बरेली उत्तरायणी मेले में नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, दौरा टला, मायूस हुई लोकआस्था की पहाड़ी संस्कृति…

Spread the love

सत्यम गौड़। बरेली

बरेली क्लब मैदान पर मंगलवार से शुरू हुए 30वें उत्तरायणी मेले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित हो गया। उनके बरेली न पहुंच पाने के कारण मेले का उद्घाटन तय कार्यक्रम के अनुसार नहीं हो सका। हालांकि, तीन दिवसीय यह मेला 13, 14 और 15 जनवरी तक अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत जारी रहेगा।

उत्तरायणी जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित इस मेले में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपराओं और लोककलाओं की झलक देखने को मिल रही है। मेला समिति के अध्यक्ष अमित पंत, महामंत्री मनोज पांडेय और कोषाध्यक्ष कमलेश बिष्ट ने बताया कि मेले में सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक नि:शुल्क प्रवेश रखा गया है। उद्घाटन से पूर्व महापौर उमेश गौतम ने कोतवाली से रंगयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रंगयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मेला स्थल तक पहुंची, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकार लोगों के आकर्षण का केंद्र बने।

आयोजकों के अनुसार, मेले के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि शाम को डीडीहाट (पिथौरागढ़) के विधायक विशन सिंह चुफाल दीप प्रज्ज्वलन करेंगे। तीसरे दिन महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और नैनीताल सांसद अजय भट्ट के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। सांस्कृतिक प्रभारी पूरन दानू ने बताया कि इस बार उत्तराखंड सरकार की ओर से छह सांस्कृतिक टीमें मेले में प्रस्तुति दे रही हैं। मेला प्रभारी चंदन नेगी, प्रकाश पाठक और कैप्टन शेर सिंह अपनी टीम के साथ आयोजन को सफल और यादगार बनाने में जुटे हैं।


Spread the love