Breking news: बिलासपुर नेशनल हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के पास देशी कट्टा दिखा कर लुट CCTV में कैद बदमाश ….
आवाम की आवाज़ न्यूज़ भुनेश्वर निराला
बिलासपुर जिला के रतनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 130 पर स्थित एक पेट्रोल पंप में लुट वारदात की खबर सामने आया हैं जो कि जाली बेलतरा मार्ग पर ठाकुर रेस्टोरेंट के सामने में स्थित बीबी पेट्रोल पंप पर 11 और 12 जनवरी के रात में 3 अज्ञात युवक ने लुट की अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार बाइक में तीनों युवक ने पहले पेट्रोल भरवाया और फिर पेट्रोल पंप के कर्मचारी से मारपीट किया और देशी कट्टा देखा कर काउंटर के पास खड़े हुआ और तीनों बदमाशों ने यहां रखे काउंटर से करीब 28 हजार रुपए नगद लुट लिया और आरोपी तीनों युवक वहां से फरार हो गया और यह घटना को तीनों ने मिल कर अंजाम दिया।
पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे CCTV कैमरो में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना के बाद से हाईवे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।




