Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

13/08/2026

मवेशी लोड कर रहे थे तस्कर, तभी पहुंची पुलिस! ट्रक-बाइक छोड़कर अंधेरे में हुए फरार

Spread the love

रायगढ़।धरमजयगढ़ में पशु तस्करी पर लगाम लगाने के लिए SSP शशि मोहन सिंह ने जिले के सभी थाना प्रभारी को कार्यवाही का निर्देश दिया है निर्देश के बाद पुलिस लगातार पशु तस्करी के मामलों पर नजर रखते हुए कार्रवाई कर रही है।

इसी कड़ी में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर। धरमजयगढ़ पुलिस ने बीती रात मवेशी तस्करी खिलाफ कर्रवाई की । पुसिल टिम ने पशु तस्करी का पीछा करते छाल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत किदा से पुरूंगा के बीच घेरा बंदी किया

पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने मौके से ट्रक क्रमांक CG 14 D 0739 और पल्सर बाइक क्रमांक CG 13 BE 0803 बरामद कर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।

बताया जा रहा है कि पुलिस और डायल 112 टीम की घेराबंदी के बीच तस्करों ने दोनों वाहनों को मौके पर ही छोड़ दिया और अंधेरे में भाग निकले।

फिलहाल पुलिस ने बरामद वाहनों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम तस्करी में शामिल आरोपियों की पहचान करने के साथ-साथ मवेशी तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है। मामले में आगे आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love