2 बच्चों की बची जान, खेत में बावली में नहाना पड़ा भारी,7 वर्षीय माशूम की डूबने से मौत, पढ़े पूरी ख़बर …

पत्थलगांव। जशपुर जिला के पत्थलगांव क्षेत्र के दर्रापारा में एक दर्दनाक हादसा ने पूरा गांव को गमगीन कर दिया। आप को बता दे कि खेत में सिंचाई के लिए बनाई गई बावली में तीनों बच्चों नहाने गया और उसमें से एक 7 वर्षीय माशूम की डूबने से मौत हो गया। और समय रहते ही ग्रामीणों ने सूझबूझ से 2 बच्चों की बचाई जान।
जानकारी के अनुसार जशपुर जिला के पत्थलगांव, क्षेत्र के दर्रापारा निवासी प्रभुदान कुजूर का सात वर्षीय बेटा साहिल कुजूर, जो आत्मानंद विद्यालय में दूसरी कक्षा में पढ़ाई करता था। और अपने भाई शुभम कुजूर और दोस्त अनुराग कुजूर, के साथ खेत में बावली में नहाने गया था। और उसे नहाते दौरान गहरे पानी की ओर चले गया, जिससे वे डूबने लगे और उनकी मौत हो गई।
बच्चों की चीख पुकार के आवाज़ों से सुनकर वहा गुजर रहे अरमान और उनके साथी युवक ने बिना देर किए बावली में छलांग लगा दी और बड़ी मेहनत के बाद उन्होंने बच्चों को बाहर निकाला और तत्काल पत्थलगांव अस्पताल पहुंचा गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद साहिल कुजूर को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दोनों बच्चों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।
आप को बता दे कि मासूम की मौत की खबर सुनकर पूरे गांव में मातम पसरा हुआ हैं। और सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचा और आवश्यक कारवाही सुरु कर दिया। और इस मामले की जांच प्रारंभ कर दिया हैं। तथा हादसा के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही हैं।।
लेखक: भुनेश्वर निराला (प्रधान संपादक, आवाम की आवाज़ न्यूज़)
















