Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

29/07/2026

Meta की सफाई: PM मोदी का फेसबुक पोस्ट तकनीकी त्रुटि से हुआ था रिमूव, अब किया गया बहाल…

Spread the love

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो साझा किया गया था और फिर कुछ समय के लिए प्लेटफॉर्म से हट जाने के बाद विषय के चर्चा बन गई। और इस मामले ने तूल पकड़ने पर सोशल मीडिया कंपनी meta ने सफाई दिया और कहा कि पोस्ट किसी नीति उलंघन के कारण नहीं बल्कि तकनीकी त्रुटि टेक्नीकल एरर की वजह से हटा था।

meta के प्रवक्ता ने अपने बयान मे कहा हैं कि गलती का पता चलते ही संबधित पोस्ट को दोबारा कर दिया गया है। कंपनी ने इसे एक अनजानी तकनीक गावड़ी बताते हुए कहा कि भविष्य में ऐसे घटनाओं से बचने के लिये आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं।

इस घटना के बाद केंद्र सरकार ने भी मामले को गंभीरता से लिया और Meta से स्पष्टीकरण मांगा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सरकार ने कंपनी से यह जानना चाहा कि प्रधानमंत्री के आधिकारिक अकाउंट की पोस्ट किस कारण हटाई गई और ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए क्या व्यवस्था की जाएगी।

 

हालांकि, Meta की ओर से पोस्ट बहाल किए जाने के बाद विवाद कुछ हद तक शांत हुआ है, लेकिन यह मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की पारदर्शिता और कंटेंट मॉडरेशन प्रक्रिया को लेकर नई बहस छेड़ गया है।

✍️ लेखक: भुनेश्वर निराला

प्रधान संपादक – आवाम की आवाज़ न्यूज़


Spread the love