चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की आशंका, महासमुंद जिले के स्कूलों में कल अवकाश घोषित

कलेक्टर विनय लंगेह ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर जारी किया आदेश
महासमुंद बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए महासमुंद जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को जिले के सभी स्कूलों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, 29 अक्टूबर को जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इसमें प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालय शामिल हैं।
जिला प्रशासन ने मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी और वर्तमान मौसम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
















