Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

13/07/2026

सारंगढ़ बिलाईगढ़ को मिला नया कप्तान, आईपीएस सुनील शर्मा संभालेंगे जिले पढ़े पूरी ख़बर …

Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की पुलिस व्यवस्था को नया मिल गया हैं और राज्य शाशन ने वर्ष 2017बैच के आईपीएस अधिकारी सुनील शर्मा को जिला का नया पुलिस अधीक्षक SP नियुक्त किया गया हैं। वे इससे पहले रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

जारी प्रशासनिक आदेश के बाद अब सुनील शर्मा जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सशक्त, पारदर्शी तथा आमजन के प्रति संवेदनशील बनाने की उम्मीद की जा रही है।

सुनील शर्मा को युवा, ऊर्जावान और परिणामोन्मुख अधिकारी के रूप में जाना जाता है। अपने पूर्व दायित्वों के दौरान उन्होंने प्रशासनिक दक्षता, अनुशासित कार्यशैली और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में प्रभावी भूमिका निभाई है। माना जा रहा है कि उनके कार्यकाल में महिला सुरक्षा, संगठित अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई, सामुदायिक पुलिसिंग और आम नागरिकों से बेहतर संवाद पर विशेष जोर रहेगा।

नए पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति के बाद जिले के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने उनका स्वागत किया है। लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा जनता और पुलिस के बीच विश्वास और सहयोग का रिश्ता और सुदृढ़ बनेगा।


Spread the love