Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

04/07/2026

बिलासपुर में चाकूबाजों पर पुलिस का शिकंजा, दहशत फैलाने वाले चार युवक गिरफ्तार… इलाके में मची थी सनसनी

Spread the love



बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रहे चार युवकों पर तोरवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि चारों युवक धारदार चाकू लेकर खुलेआम घूम रहे थे और लोगों में भय का माहौल बना रहे थे। पुलिस ने सभी के कब्जे से धारदार लोहे के चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, शहर में असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए थाना तोरवा पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। इसी अभियान के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम शुक्रवार को लालखदान क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान अलग-अलग स्थानों पर चार युवक संदिग्ध हालत में मिले, जिनके हाथों में धारदार चाकू थे। उनकी मौजूदगी से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया था।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर चारों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चार धारदार लोहे के चाकू बरामद हुए, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुशल पासी (19), सुमीत पाल (18), प्रथम चौहान (20) और शिवम चौहान (22) के रूप में हुई है। सभी लालखदान के परियापारा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने चारों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि शहर में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


Spread the love