17/11/2026

पत्नी ने पति को जहर देकर उतारा मौत के घाट,

IMG_20260130_224827.jpg
Spread the love

कोरबाः  जिले के दर्री थाना क्षेत्र के लाटा बस्ती में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पति को जहर देकर मार डाला और बाद में इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की। मामले का खुलासा तब हुआ, जब दंपती के बच्चों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी मां को पिता को जहर देते हुए देखा है। बच्चों के बयान के आधार पर पुलिस ने अस्पताल से ही आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला ने हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि उसका किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध था। पुलिस अब उसके प्रेमी की तलाश में जुटी है और एक टीम रायगढ़ रवाना की गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


Spread the love

You may have missed