13/11/2026

कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारी लगातार कर रहे जिले के धान उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण…

1000780711.jpg
Spread the love



          सक्ती  कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं का विभिन्न अधिकारियों द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है। एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी किसानों से सुव्यवस्थित रूप से धान खरीदी किए जाने के लिए विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर पेयजल व्यवस्था, बायोमेट्रिक मशीन की उपलब्धता, विद्युत व्यवस्था, धान की मानक स्टैकिंग व्यवस्था, नया व पुराना जूट बारदाना, तिरपाल सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच कर कलेक्टर कार्यालय में आवश्यक जानकारियां दे रहे हैं। इसी के तहत आज एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल ने धान खरीदी केंद्र बेल्हाडीह, नगझर और बड़े सीपत का निरीक्षण किया। इसी प्रकार जनपद पंचायत मालखरौदा सीईओ द्वारा धान खरीदी केन्द्र नवापारा का निरीक्षण किया गया कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले में किसी भी किसान को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी धान खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुव्यस्थित रखे जाए। कलेक्टर द्वारा इसके लिए धान खरीदी कार्य के दौरान सभी धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं तथा संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।


Spread the love

You may have missed