Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

02/08/2026

पीसीसी अध्यक्ष की दौड़ पर पोस्ट बनी विवाद की वजह कांग्रेस नेता की थमाए कारण बताओ नोटिस …

Spread the love

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (पीसीसी) चयन को लेकर चर्चाओ के बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ने संगठन के भीतर एक नया विवाद खड़ा कर दिया आप को बता दे कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार को बताओ नोटिस जारी कर जवाब तबल किया हैं।

जानकारी के अनुसार कोंग्रेश नेता पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार ने अपने अकाउंट सोशल मीडिया पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमेश पटेल के समर्थन में एक पोस्ट साझा की , जिनमें उन्हें प्रदेश जोगेश अध्यक्ष पद के लिए उपयुक्त बताया गई है। और इसी पोस्ट को प्रदेश कांग्रेस संगठन ने संगठनात्मक अनुशासन के विरुद्ध माना हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि बिना संगठन की आधिकारिक घोषणा के इस तरह की सार्वजनिक पोस्ट पार्टी की छवि और अनुशासन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। इसी कारण अरुण मालाकार से तीन दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।

नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि तय समय में जवाब नहीं मिला या दिया गया जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो पार्टी संविधान और अनुशासनात्मक प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के चयन को लेकर पहले से जारी चर्चाओं के बीच इस कार्रवाई ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। अब सभी की नजरें अरुण मालाकार के जवाब और पार्टी के अगले कदम पर टिकी हैं।


Spread the love