जमीन विवाद को लेकलर 76 वर्षीय बुजुर्ग को टांगी से मारकर हत्या 24 घंटे में गिरफ्तार आरोपी ….

रायगढ़। जिला की ग्राम धरमपुर सजापाली में बंधन राम पण्डो76 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, इस मामले में रायगढ़ पुलिस ने24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया।
नजूल जमीन पर कब्जे और हिस्सेदारी को लेकर
लंबे समय से लेकर नजूल जमीन पर और हिस्सेदारी से विवाह चल रहा है, और आखिकार खूनी अपना रूप ले लिया और पुलिस ने हत्या आरोपी मकरदम उर्फ मुड़ी मांझी 40 वर्ष न्यायिक रिमांड पर भेज दिया हैं।
पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई को मृतक के पुत्र नोहर साय पण्डो खेत से लौटे तो उनके पिता आरोपी के साथ जमीन विवाद को लेकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने टांगी से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर रैरूमाखुर्द चौकी पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को उसके गांव से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने जमीन विवाद के चलते हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी, रक्तरंजित कपड़े और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जब्त किए हैं।
जांच में सामने आया कि दोनों पक्ष वर्षों से नजूल भूमि पर खेती कर रहे थे और जमीन की सीमा व कब्जे को लेकर लगातार विवाद होता था। आरोपी का आरोप था कि मृतक हर वर्ष उसकी जमीन का कुछ हिस्सा अपने कब्जे में ले लेते थे, जिससे वह नाराज था और इसी आक्रोश में उसने हत्या कर दी।
रायगढ़ पुलिस ने वैज्ञानिक विवेचना और त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर इस गंभीर हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी विवाद का समाधान कानूनी प्रक्रिया से करें, हिंसा का रास्ता अपनाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
लेखक: भुनेश्वर निराला (प्रधान संपादक, आवाम की आवाज़ न्यूज़)
















