Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

08/07/2026

ऑपरेशन प्रहार” में छाल पुलिस का बड़ा एक्शन, 8.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ और ₹22 लाख का 6 चक्का वाहन जब्त…

Spread the love


बिना वैध दस्तावेजों के कबाड़ परिवहन करते पकड़ा गया आरोपी, एसएसपी के निर्देश पर लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई


संक्षिप्त समाचार
रायगढ़, 08 जुलाई 2026।

रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना छाल पुलिस ने अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिंद्रा 6 चक्का वाहन (CG-12 BD-1623) से लगभग 8.5 टन संदिग्ध लोहे का स्क्रैप जब्त किया है।

जब्त स्क्रैप और वाहन सहित कुल ₹22 लाख की संपत्ति पुलिस ने अपने कब्जे में ली है।


मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में पुलिस ने बैरियर पर नाकाबंदी कर वाहन को रोका।

जांच के दौरान चालक तौफिक खान (19 वर्ष), निवासी कोरबा कबाड़ परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने स्क्रैप और वाहन जब्त कर आरोपी के खिलाफ BNSS की धारा 35(क), 35(ड) एवं BNS की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया।

पुलिस अब कबाड़ के स्रोत और वास्तविक मालिक की जांच कर रही है।


एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि अवैध कबाड़ कारोबार चोरी एवं औद्योगिक संपत्ति से जुड़े अपराधों को बढ़ावा देता है।

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत ऐसे नेटवर्क पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Spread the love

Read More News