Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

01/07/2026

जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन, बावड़ी सौंदर्यीकरण का लोकार्पण और सड़क का भूमिपूजन…

Spread the love

आवाम की आवाज /खाचरोद /कमलेश पाटीदार

*खाचरौद* जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर 30 जून को नगर में दो विकास कार्यों का शुभारंभ हुआ। वार्ड 14 स्थित बोहरा बावड़ी पर हुए सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया, साथ ही वार्ड 03 निर्मल नगर में विधायक निधि से 3 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क का भूमिपूजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. चौहान रहे। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द भरावा ने की। विशेष अतिथि के रूप में नगर मंडल अध्यक्ष, मनीषा शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अश्विन दिंडोरकर, अनुविभागीय अधिकारी नेहा साहू, तहसीलदार प्रकाश परिहार उपस्थित रहे। आभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी रवि गुप्ता ने माना।

*बोहरा बावड़ी को मिला नया स्वरूप*
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बोहरा बावड़ी का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कराया गया। रंग-रोगन, साफ-सफाई और परिसर विकास से ऐतिहासिक बावड़ी अब आकर्षक रूप में नजर आ रही है। इससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ नागरिकों को नया रमणीय स्थल भी मिला है।

*निर्मल नगर में सड़क निर्माण शुरू*
वार्ड 03 निर्मल नगर में विधायक निधि से 3 लाख की लागत से सीसी रोड बनाई जाएगी। भूमिपूजन के बाद कार्य शुरू कर दिया गया। इस सड़क से स्थानीय रहवासियों को कीचड़ और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. चौहान ने कहा कि जल संरक्षण और अधोसंरचना विकास दोनों साथ चल रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष भरावा ने बताया कि सभी वार्डों में प्राथमिकता से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नगर की बागपुरा बावड़ी, राम जी की बावड़ी एवं हाथीथान की बावड़ी की भी सफाई एवं जीर्णोद्धार का कार्य किया गया है।

कार्यक्रम में नपा उपाध्यक्ष दिनेश ठन्ना, पार्षद राकेश राठौर, नारायण मंडावलिया, सूर्यप्रकाश शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र धाकड़, राहुल मेहता, बाबू नागर, राजेन्द्र बबलू पण्ड्या, वरिष्ठ भाजपा नेता दयाराम कांकर, महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष अमित सेठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, कमलेश अनिल शर्मा, मण्डल महामंत्री सौरभ जैन भटेवरा, नितेश संगीतला, प्रवीण बंटी जायसवाल, विनोद चतुर्वेदी, अखिलेश शर्मा, रोहित राठौर, अर्जुन शर्मा, राजू मकवाना, निशित सिसोदिय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और वार्डवासी मौजूद रहे।


Spread the love