Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

17/06/2026

पुलिस की छवि धूमिल करना पड़ा महंगा, आरक्षक निलंबित
कर्तव्य से अनुपस्थित आरक्षक पर एसपी की बड़ी कार्रवाई”

Spread the love

सक्ती। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने विभागीय अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए एक आरक्षक को निलंबित कर दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार संबंधित आरक्षक पर सार्वजनिक स्थान पर पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने तथा अपने कर्तव्य से बिना अनुमति अनुपस्थित रहने का आरोप पाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की।


पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता, कर्तव्य के प्रति लापरवाही और विभाग की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले कृत्यों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभागीय नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।


मुख्य बिंदु: ✅

सार्वजनिक स्थान पर पुलिस की छवि धूमिल करने का आरोप
✅ ड्यूटी से अनुपस्थित रहने का मामला
✅ पुलिस अधीक्षक ने किया तत्काल निलंबन
✅ अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई का संदेश


Spread the love