Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

15/06/2026

बिलासपुर: चोरों को नहीं मिला भागने का मौका, सकरी पुलिस ने कुछ घंटों में किया चोरी का सनसनीखेज खुलासा…

Spread the love



डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम की मदद से मिली बड़ी सफलता, चोरी के सोने-चांदी के जेवर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच सकरी पुलिस ने अपनी मुस्तैदी का परिचय देते हुए एक बड़ी चोरी की वारदात का महज कुछ घंटों में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवर बरामद कर लिए हैं। इस कार्रवाई में डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम की भूमिका बेहद अहम रही।

जानकारी के अनुसार साईं नगर उस्लापुर निवासी नीता बघेल ने थाना सकरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह कृष्णा अस्पताल में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत हैं। 12 जून की रात ड्यूटी पर जाने से पहले उन्होंने अपने घर में ताला लगाया था। अगले दिन सुबह लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा टूटा मिला और आलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी गायब थी।

पीड़िता की शिकायत पर सकरी पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। डॉग स्क्वॉड और एफएसएल विशेषज्ञों की मदद से मिले सुरागों ने पुलिस को सीधे संदिग्धों तक पहुंचा दिया।

शुरुआती पूछताछ में दोनों युवक पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते रहे, लेकिन सख्ती से पूछताछ किए जाने पर उन्होंने चोरी की पूरी वारदात स्वीकार कर ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास चतुर्वेदी (24 वर्ष) और अमन टंडन (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में साईं नगर उस्लापुर में रह रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सभी सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है। अपराध दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी का माल बरामद होना सकरी पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यशैली को दर्शाता है।

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में अपराधियों के बीच कड़ा संदेश जाएगा और आम जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत होगा।


Spread the love